बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर वादिया से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का कारावास व 5,000/-रुपये का अर्थदण्ड की सजा दिलवायी गयी। अवगत कराना है कि अभियुक्त मेंहदी अली जैदी उर्फ शिराज पुत्र सैयद अनवर अली जैदी निवासी मौ० काजीखेल कस्बा व थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर हाल निवासी सैय्यद नगर थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ द्वारा वर्ष-2024 में वादिया को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की दुस्साहसिक घटना कारित की गयी थी जिसके संबंध में 25 मई 2024 को थाना डिबाई पर मुअसं-274/24 धारा 376 भादवि व ¼ दहेज प्रतिषेध अधि० पंजीकृत किया गया था तथा 11 जुलाई 2024 को पुलिस द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। इस अभियोग को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए मॉनीटरिंग सैल बुलन्दशहर द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई। जिसके परिणामस्वरुप 18 नवंबर 2026 को न्यायाधीश शिवानन्द (न्यायालय एडीजे/एफटीसी-01 जनपद बुलन्दशहर) द्वारा दोष सिद्ध पाये जाने पर अभियुक्त मेंहदी अली जैदी उर्फ शिराज को 10 वर्ष का कारावास व 5,000/- रुपये का अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक मुनुराज व कुश कुमार, मॉनीटरिंग सैल प्रभारी निरीक्षक पंकज राय, पैरोकार है0का0 गौरव व कोर्ट महोरिर्र का० सुधीर कुमार का योगदान सराहनीय रहा है। प्रभावी पैरवी कर अभियुक्त को सजा दिलाना बुलन्दशहर पुलिस की बड़ी सफलता है।
दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का कारावास व 5,000/-रुपये का लगा अर्थदंड
RELATED ARTICLES


