बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केबल फैक्टरी में दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय कर्मचारी अमित की फोर्कलिफ्ट के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक अमित आहार थाना क्षेत्र के गांव मुरसाना का रहने वाला था। वह अपनी बहन के यहां रहकर औद्योगिक क्षेत्र स्थित केबल फैक्टरी में नौकरी करता था। इसी दौरान फैक्टरी में फोर्कलिफ्ट के नीचे दबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। परिजनों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वहीं परिजनों का कहना यह भी है कि उन्होंने फैक्ट्री मालिकों से मृतक के बच्चों की पढ़ाई और 25 लाख रूपए की आर्थिक मदद की मांग की है तथा फैक्ट्री मालिकों ने मृतक के परिवार को आठ लाख रूपए देने की बात कही है।
फोर्कलिफ्ट के नीचे दबकर 25 वर्षीय फैक्टरी कर्मचारी की मौत, मचा कोहराम
RELATED ARTICLES


