Thursday, November 19, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: दुकान से 7 लाख रुपये की नकदी पार, शटर व तिजोरी...

खुर्जा: दुकान से 7 लाख रुपये की नकदी पार, शटर व तिजोरी तोड़कर की चोरी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मुंडाखेड़ा चौराहे पर स्थित फ्रेश जूस और फ्रूट कन्फेक्शनरी की दुकान में देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर दुकान का शटर और तिजोरी तोड़कर करीब 6 से 7 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
आपको बता दें कि दुकान संचालक मुबीन, यामीन और इमरान तीनों भाई हैं। तीनों दुकान के मुनाफे की रकम तिजोरी में रखते थे और हर साल दिसंबर में हिसाब-किताब कर आपस में बराबर बांट लेते थे। बताया गया है कि पिछले साल दुकान से तीनों भाइयों को 6 लाख रुपये से अधिक का मुनाफा हुआ था। इस साल कारोबार अच्छा रहने के चलते तिजोरी में करीब 6 से 7 लाख रुपये जमा थे। सुबह दुकान खोलने पहुंचे यामीन ने शटर टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो तिजोरी भी टूटी हुई थी और उसमें रखी पूरी नकदी गायब थी। इसके बाद तत्काल पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी गई। व्यापारी ने खुर्जा कोतवाली में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments