बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के सिकंदराबाद नगर के मोहल्ला सराय झाझन में नाला गंदगी से अटा पड़ा है। नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
नाले में जमा गंदगी के चलते आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। हालात ऐसे हैं कि स्थानीय लोगों को अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां तक बंद रखनी पड़ रही हैं। दुर्गंध के कारण लोगों को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी मोहन का कहना है कि नाले की लंबे समय से नियमित सफाई नहीं हुई है, जिसके चलते गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। कई बार परेशानी झेलने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
गंदगी से अटा पड़े नाले, लोगों का जीना हुआ दुर्भर
RELATED ARTICLES


