बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान आभा आईडी बनाने में लापरवाही सामने आने पर तीन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
आपको बता दें कि शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलेभर के सरकारी अस्पतालों के प्रभारी और स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक में आभा आईडी बनाने की प्रगति की समीक्षा की गई। लक्ष्य के सापेक्ष कम आभा आईडी बनाने पर तीन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
आभा आईडी बनाने में लापरवाही पर तीन नगरीय पीएचसी प्रभारियों को नोटिस
RELATED ARTICLES


