बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अलीगढ़ हाईवे पर शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब तहसील के निकट एक होटल के पास खड़ी खाली बस में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस और दमकल को सूचना दी। भीमपुर दौराहे स्थित चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पानी डालकर काबू पाया गया। गनीमत रही कि बस खाली थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के समय हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात ठप हो गया, जिससे राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बाद में स्थिति सामान्य हो पाई। जानकारी के अनुसार, यह बस सैयदगंज गांव निवासी महेंद्र सिंह की है। कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
अलीगढ़ हाईवे पर खड़ी बस में लगी भीषण आग, कुछ देर के लिए थमा यातायात
0
93
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES



