बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के दनकौर रोड पर सोमवार की देर रात बोलेरो गाड़ी अज्ञात वाहन की चपेट आ गई। हादसे में बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में बैठे अन्य लोग भी चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि अन्य को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आपको बता दें कि थाना खुर्जा नगर के गांव सनैता भाईपुर के रहने वाले 22 वर्षीय मोनू परिवार के साथ जैतपुर नोएडा में रहते थे। सोमवार को वह अपने दोस्तों के साथ सिकंदराबाद में शादी समारोह में आए हुए थे। यहां से देर रात लौटते समय निजामपुर पुलिस चौकी के आगे पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बोलेरो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक मोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके अन्य दोस्त घायल हो गए। निजामपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरअज्ञात वाहन की चपेट में आने से बोलेरो चालक की हुई मौत
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बोलेरो चालक की हुई मौत
0
105
Previous article
RELATED ARTICLES


