बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद में ऊर्जा निगम की टीम टीजी-2 राजेश यादव के नेतृत्व में चौधरीवाडा में बकाया वसूली के लिए गई थी। जहां एक युवक ऊर्जा निगम की टीम के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टीम को युवक से बचाया। जेई शिवम ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि जेई नै पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बंसल सिनेमा गली नंबर-13 निवासी युवक पर पिछले तीन वर्ष से 32 हजार रुपए का बिल बकाया है जिस वजह से युवक के घर का कनेक्शन काटा हुआ है। आरोप है कि जब ऊर्जा निगम की टीम बकाया बिल की वसूली करने के लिए युवक के घर पहुंची तो युवक ने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद युवक मारपीट पर उतर गया। दादरी गेट पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टीम को युवक से बचाया पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद अग्रिम अधिक कार्रवाई की जाएगी।
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरबकाया बिल की वसूली करने गई ऊर्जा निगम की टीम के साथ...
बकाया बिल की वसूली करने गई ऊर्जा निगम की टीम के साथ अभद्र व्यवहार
0
75
RELATED ARTICLES



