बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र में कॉलोनी काटने वालों को प्राधिकरण की सचिव ज्योतस्ना यादव ने कड़ी चेतावनी दी है कि अवैध कॉलोनी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। ऐसे में अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। अफरा तफरी का माहौल है। आपको बता दें कि अवैध कालोनी काटने वाले नियमों को दरकिनार कर कालोनियां काटते हैं और लोगों को सस्ते का लालच दिखाकर उन्हें प्लॉट बेचते हैं। खंडों को भूखंडों में बेचकर राजस्व को चूना लगाया जा रहा है। मामले में अवैध तरीके से कॉलोनी काटने वाले चार लोगों को भी नोटिस जारी किया है। सूत्रों ने बताया कि गुलावठी क्षेत्र की किसी कॉलोनी का नक्शा स्वीकृत नहीं है। ऐसे में यदि कोई अवैध निर्माण करता है तो उस पर प्राधिकरण का बुलडोजर गरजेगा।
अवैध कॉलोनाइजरों की अब खैर नहीं
0
132
RELATED ARTICLES


