बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद की पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल व अवैध असलहा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कालू यादव उर्फ वीरभान पुत्र राजवीर निवासी गांव नंगला जिला थाना कुरावली जनपद मैनपुरी तथा महाराज सिंह पुत्र मोहनलाल निवासी गांव किनावा थाना ढोलना जनपद कासगंज के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि थाना जहांगीराबाद की पुलिस से गुरुवार को संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान चादौंक दोराहे से दोनों चोरों को चोरी की एक मोटरसाइकिल व दो तमंचे 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बरामद मोटरसाइकिल को 15 सितंबर 2024 में जनपद गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र इन्ड्टीज एरिया से चोरी की घटना कारित की गयी थी। जिसके संबंध में थाना कविनगर पर मुअसं- 912/24 धारा 303(2) भादवि पंजीकृत है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना जहांगीराबाद पर मुअसं 358/25 धारा 317(5) बीएनएस व 3/25 शस्त्र अधि० पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।



