बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने गुरुवार को अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा मय दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, दो अवैध चाकू बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ तीन मुकदमे पंजीकृत हैं। वहीं पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री / निष्कर्षण / परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 18.75 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है जिनके खिलाफ थानों में चार मुकदमे पंजीकृत हैं तथा जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 3080 रुपए बरामद हुए हैं जिनके खिलाफ थानों में तीन मुकदमे पंजीकृत है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 315 वाहनों का ई-चालान किया गया और 45 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 15 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 85 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 48 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। एक वांछित/वारण्टी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर23/01/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
23/01/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
0
347
RELATED ARTICLES


