बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को थाना स्याना की पुलिस ने 33 वर्षों से चल रहे फरार वारंटी रहीश तेली को गिरफ्तार किया है। रहीश एक शातिर किस्म का अपराधी है। थाना स्याना में मु.अ.सं. 114/90 धारा 379, 411 पंजीकृत है। गिरफ्तार किया गया आरोपी रहीश तेली पुत्र अमीरा निवासी ग्राम चिंगरावठी थाना स्याना जनपद बुलंदशहर है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
33 वर्षों से फरार वारंटी दबोचा
0
106
Next article
RELATED ARTICLES


