बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र की मुंडाखेड़ा नहर पर बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव तैरता मिला। शव देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस अज्ञात युवक के शव की पहचान करने में भी जुटी हुई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।


