Sunday, January 18, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरनहर में सड़ी गली अवस्था में मिला महिला का शव

नहर में सड़ी गली अवस्था में मिला महिला का शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव अच्छेजा खुर्द स्थित नहर में शनिवार की दोपहर एक महिला का शव बहता मिला। शव को देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। देहात थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में ले लिया। शव सड़ा गला हुआ था। पुलिस शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments