बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने सोमवार को अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा मय एक जिंदा कारतूस, तीन अवैध चाकू बरामद हुए है। आरोपियों के खिलाफ चार मुकदमे पंजीकृत हैं। वहीं पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री / निष्कर्षण / परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 28 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है आरोपियों के खिलाफ थानों में छह मुकदमे पंजीकृत हैं। जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 1730 रुपए बरामद हुए हैं जिनके खिलाफ थानों में पांच मुकदमे पंजीकृत है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 310 वाहनों का ई-चालान किया गया और 42,500 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 31 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 90 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 28 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। एक वांछित/वारण्टी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर28/01/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
28/01/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
0
122
RELATED ARTICLES


