Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरटेंपो व मैक्स की हुई भिड़ंत, एक मौत पांच घायल

टेंपो व मैक्स की हुई भिड़ंत, एक मौत पांच घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के नारायणपुर डेयरी के पास अलीगढ़-अनूपशहर नेशनल हाईवे 93 पर शनिवार सुबह एक टेंपो और मैक्स गाड़ी की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
आपको बता दें कि मामला शनिवार की सुबह करीब दस बजे का है। अलीगढ़ से गंगा स्नान के लिए आ रहा टेंपो जैसे ही नारायणपुर नहर के समीप पहुंचा तो वहां पहले से ही खड़े एक मैक्स वाहन टेंपो टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अलीगढ़ जिला के क्वार्सी थाना क्षेत्र स्थित नगलाकिला निवासी 29 वर्षीय जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू पुत्र सुरेश चंद्र के रूप में हुई है। घायलों में जितेंद्र की 27 वर्षीय पत्नी ललतेश, आठ वर्षीय मयंक पुत्र रणजीत, 18 वर्षीय नंदिनी पुत्री पिंटू, 21 वर्षीय तरुण पुत्र महेश तथा अनीता पत्नी पिंटू शामिल है। पंड्रावल चौकी प्रभारी अमृतपाल ने बताया कि मैक्स चालक डिबाई की तरफ से आ रहा था और नारायणपुर नहर पर एक दुकान के पास रुका हुआ था इसी दौरान अलीगढ़ की ओर से आ रहे हैं अनियंत्रित टेंपो उससे टकरा गया। मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही टेंपो और मैक्स को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments