बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद के संयुक्त चिकित्सालय में कार्यरत महिला चिकित्सक के साथ बदसलूकी और अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि मामला शनिवार का है जब नया गांव के रहने वाला मुकेश कुमार अपने साथियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा और महिला चिकित्सक डॉ. पूर्णिमा सिंह से दुर्व्यवहार किया। आरोपियों ने न केवल अस्पताल परिसर में हंगामा किया, बल्कि महिला चिकित्सक से धक्का-मुक्की और अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। इस घटना के चलते अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पीड़ित डॉक्टर पूर्णिमा सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महिला चिकित्सक से की अभद्रता, पुलिस ने नामजद समेत दस लोगों पर दर्ज की रिपोर्ट
RELATED ARTICLES