बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव घुसराना हरिसिंह का रहने वाला चार वर्षीय एक बच्चा शनिवार को परचून की दुकान से बिस्कुट लेकर घर लौट रहा था। तभी सामने से आ रहे दूध के पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजनों ने बच्चें को तत्काल अलीगढ़ मेडिकल पहुंचा। जहां बच्चे की मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पीड़ित व ग्रामीणों ने की पिकअप चालक को पड़कर पुलिस को सौंपा और कार्रवाई की मांग की। आपको बता दें कि गांव घुसराना हरिसिंह निवासी रिंकू कुमार का चार वर्षीय पुत्र वंशी कुमार शनिवार को गांव की परचून की दुकान पर बिस्कुट लेने गया था। दुकान से बिस्कुट लेकर घर लौटते समय सामने से आ रहे दूध के एक पिकअप वाहन ने वंशी को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों वंशी को अलीगढ़ मेडिकल लेकर पहुंचे जहां वंशी की मौत हो गई। घटना के बाद गांव के लोगों ने वाहन चालक को पड़कर पुलिस को सौंप दिया। दादा नौरंगी लाल में पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पिकअप चालक के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। बच्चें की मौत से गांव में शौक की लहर है।
चार वर्षीय मासूम बच्चें को मारी पिकअप ने टक्कर, मौत
0
137
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


