Saturday, December 6, 2025
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरधान की भूसी में लगी भीषण आग, एक घंटे की मशक्कत के...

धान की भूसी में लगी भीषण आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव खलसिया में सोमवार को धान की भूसी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई, जैसे ही लपटें उठनी शुरू हुईं, गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पीड़ित किसान और दमकल विभाग को दी।
पीड़ित रोशनलाल गुप्ता ने बताया कि उनके खेत में बड़ी मात्रा में धान की भूसी रखी थी। अचानक उठी आग ने मिनटों में भूसी को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments