बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र में क्रिकेट खेलने के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दो गांवों के बच्चों के बीच कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया जिसमें एक पक्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
आपको बता दें कि आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे गांव के बच्चों और युवकों को अपने गांव में क्रिकेट खेलने के लिए बुलाया था। वहां पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों के हाथों में धारदार हथियार और लाठी-डंडे थे।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमला जान से मारने की नीयत से किया गया। हमले में एक पक्ष गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित पक्ष ने थाना ककोड़ पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुरानी रंजिश को लेकर रखा मैच, लाठी-डंडो व हथियार से वार कर एक पक्ष को किया घायल
RELATED ARTICLES



