बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव वैराफिरोजपुर में मंगलवार को एक युवक गांव में झगड़ा और हंगामा करता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी राम नारायण सिंह ने बताया कि गांव वैराफिरोजपुर निवासी मोंटी गांव में झगड़ा कर माहौल खराब कर रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्याना: हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, शांति भंग में कार्रवाई
RELATED ARTICLES



