बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र के मोहल्ला खिड़की में छह वर्षीय मधुर पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया जिससे बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने बच्चे को अनूपशहर के सरकारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया और उसे एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई।
आपको बता दें कि मोहल्ला खिड़की के रहने वाले मोहित शर्मा का पुत्र मधुर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था तभी बंदरों के झुंड ने अचानक बच्चे पर हमला कर दिया। बंदरों ने बच्चे को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिजन व अन्य लोगों से बचाने के लिए दौड़े। इसके बाद बच्चे को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने बच्चे का उपचार कर उसे एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह बंदरों व कुत्तों के झुंड से काफी परेशान है। कुत्ते और बंदर बच्चों पर ही नहीं बड़ों पर भी हमला कर देते हैं। लोगों ने समस्या के निस्तारण की मांग की है।
छह वर्षीय बच्चे को बंदर ने काटा
RELATED ARTICLES


