Monday, August 3, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरसहकारी नगर चौकी क्षेत्र में मिले सब की पहचान 24 वर्षीय मनीष...

सहकारी नगर चौकी क्षेत्र में मिले सब की पहचान 24 वर्षीय मनीष के रूप में हुई


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सहकारी नगर चौकी क्षेत्र में रविवार की सुबह मिले शव की पहचान 24 वर्षीय मनीष पुत्र कैलाशचंद्र निवासी गांव कनौना थाना खानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जिसके बाद उन्होंने मनीष के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
आपको बता दें कि मामला रविवार के सुबह का है। जब पुलिस को सूचना मिली कि सहकारी नगर चौकी क्षेत्र में एक शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के प्रयास में जुड़ गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव की पहचान 24 वर्षीय मनीष पुत्र कैलाशचंद्र निवासी गांव कनौना थाना खानपुर के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments