बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी माता-पिता ने अपनी ही विवाहित पुत्री के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह कार्यवाही पुत्री द्वारा अपने वृद्ध माता-पिता के साथ अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी के मामले में की गई है।
आपको बता दें कि वृद्ध माता-पिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी बेटी घर के एक हिस्से में रहती है और वहां संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों का आना-जाना लगा रहता है। गत 4 अप्रैल को जब पिता ने एक एक संदिग्ध व्यक्ति को घर में आने का विरोध किया तो पुत्री ने अपने वृद्ध माता-पिता के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें जान से मरवाने की धमकी दी। डरे-सहमे माता-पिता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई जिसके बाद मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेटी ने माता-पिता को दी जान से मरवाने की धमकी, एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



