Tuesday, September 22, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरभोपाल से ट्रेस हुआ ठगी का आरोपी, पीड़ित के पुलिस ने लौटाए...

भोपाल से ट्रेस हुआ ठगी का आरोपी, पीड़ित के पुलिस ने लौटाए रुपए


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र के गांव नगला भोपतपूर के रहने वाले धनेश कुमार के बैंक खाते से दो बार में साइबर ठगों ने 98 हजार रूपए निकाल लिए। 20 मिनट बाद जब रुपए कटने का मैसेज आया। तब पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित अनूपशहर थाने पहुंचा और मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। तकनीकी जांच और ट्रांजैक्शन ट्रेल के आधार पर पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल खाते की पहचान कर रकम होल्ड कराई।
आपको बता दें कि पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि 13 जून को उनके खाते से दो बार में 98 हजार रूपए निकाल लिए गए थे। पहली बार खाते से 90 हजार और दूसरे बार आठ हजार रूपए ट्रांसफर हुए। खाते से रकम निकलने के करीब 20 मिनट बाद पीड़ित के मोबाइल पर इसका संदेश आया। मैसेज देखते ही पीड़ित के होश उड़ गए। 16 जून को पीड़ित कोतवाली पहुंचा और मामले में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वही पीड़ित ने मामले के शिकायत भारतीय रिजर्व बैंक को ईमेल के माध्यम से भी की। आरबीआई ने पुलिस से मामले की स्टेटस रिपोर्ट मांगी जिसे पुलिस ने उपलब्ध करा दिया। तकनीकी जांच और ट्रांजैक्शन ट्रेल के आधार पर ठगी में इस्तेमाल खाते की जानकारी जुटा गई। जांच में पता चला कि रकम मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी एक व्यक्ति से संबंधित खाते में पहुंची थी। पुलिस ने पीड़ित के रुपए वापस कराए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments