बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लाल रंग की ब्लैक शीशों वाली TUV कॉलोनी के किनारे संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। स्थानीय लोगों को कार के अंदर युवक और युवती होने का शक हुआ, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कार का शीशा खुलवाया और युवक को बाहर आने के लिए कहा।
बताया जा रहा है कि युवक ने बाहर निकलने के बजाय फिल्मी अंदाज में पहले गाड़ी को तेजी से बैक किया और फिर मौके से फरार हो गया। इस दौरान लोगों ने कार पर पथराव भी किया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना खुर्जा नगर पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कॉलोनी में संदिग्ध हालत में खड़ी TUV गाड़ी. लोगो ने किया हंगामा
RELATED ARTICLES



