बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र में लेंटर पर छिड़काव के दौरान एक महिला का दूसरी मंजिल से गिरने का मामला सामने आया है। उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हालत है।
आपको बता दें कि मोहल्ला महादेव निवासी जयप्रकाश फल बेचने का काम करते हैं। उन्होंने दो दिन पूर्व मकान में दूसरी मंजिल का लेंटर डलवाया था। बताया गया कि पत्नी पंकेज दोपहर छत पर पानी से छिड़काव कर रही थी इसी दौरान वह अचानक पैर फिसलने से नीचे सड़क पर गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन सहित लोग उन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। बताया कि उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
लेंटर पर छिड़काव के दौरान एक महिला दूसरी मंजिल से गिरी, मौत
RELATED ARTICLES



