बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के मोहल्ला चौधरीवाडा में घर की लाइट की मरम्मत करते समय युवक करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। आपको बता दें कि 30 वर्षीय फुरकान अपने घर की लाइट को ठीक कर रहा था तभी वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक बेहोश हो गया जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, फुरकान अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। वह रोजी-रोटी के लिए ठेले पर फल बेचने का काम करता था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं। इसके बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरमकान की लाइट ठीक कर रहे युवक की करंट की चपेट में...
मकान की लाइट ठीक कर रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत
0
87
RELATED ARTICLES



