Wednesday, November 11, 2026
HomeFeaturedCHOLA NEWS || चोला खबररेलवे ट्रैक के पास लहूलुहान हालत में मिला युवक

रेलवे ट्रैक के पास लहूलुहान हालत में मिला युवक


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव निठारी के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। युवक को गंभीर हालत में देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चोला थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बिना देरी किए घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी की तत्परता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते युवक को समय पर उपचार मिल सका और उसकी जान बच गई। फिलहाल घायल युवक को अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है। युवक रेलवे ट्रैक के पास किन परिस्थितियों में घायल हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। चोला थाना पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments