बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव धराऊ में दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने एक युवक की कार को रास्ते में रोक लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने कार में भी तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
आपको बता दें कि इस घटना में मारपीट के दौरान करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद घायलों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हापुड़ में गेटेड टाउनशिप प्लॉट मात्र 16 हजार में शुरू : 9899722241



