Sunday, May 31, 2026
HomeFeaturedSALEMPUR NEWS || सलैमपुर खबरफोटो वायरल करने के आरोप में चौकी पहुंचे युवक की बिगड़ी तबीयत,...

फोटो वायरल करने के आरोप में चौकी पहुंचे युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में एक युवती की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस चौकी बुलाए गए युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, युवक की हालत फिलहाल सामान्य है।
आपको बता दें कि 30 मई 2026 को थाना सिकंदराबाद पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम सलेमपुर कायस्थ में एक युवक द्वारा युवती की फोटो वायरल किए जाने को लेकर विवाद हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इसके बाद आरोपी बताए जा रहे युवक को पूछताछ के लिए निजामपुर पुलिस चौकी बुलाया गया।
बताया जा रहा है कि युवक अपने परिजनों के साथ चौकी पहुंचा था। पूछताछ के दौरान पुलिस को उसके खिलाफ कुछ पुष्टिकारक साक्ष्य मिले। इसी दौरान युवक अचानक घबरा गया और उसकी तबीयत बिगड़ गई। चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बिना देरी किए उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिकंदराबाद भास्कर कुमार मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। सीओ सिकंदराबाद भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक की तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने युवक की स्थिति सामान्य बताई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments