Saturday, May 30, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरफायरिंग की घटना में वांछित शातिर आरोपी गिरफ्तार

फायरिंग की घटना में वांछित शातिर आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ की पुलिस ने फायरिंग की घटना में वांछित शातिर आरोपी को शनिवार को झांझर रोड ईट भट्टा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को एक अवैध तमँचा मय एक कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूरा उर्फ करन प्रताप कौशिक पुत्र रमेश निवासी ग्राम धनौरा थाना ककोड जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि जितेन्द्र सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम धनौरा थाना ककोड जनपद बुलन्दशहर ने 15 मई 2026 को थाना ककोड पर तहरीर दी कि बाइक सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके ऊपर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ककोड पर मुअसं- 171/26 धारा 109(1)/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments