बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा-पहासू मार्ग स्थित गांव अगोरा हमीरपुर में खान भट्टे के पास खड़े एक ट्रक में बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से खुर्जा के जटिया अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। इसके बाद यातायात सुचारु कराया।
आपको बता दें कि गांव अगोरा हमीरपुर में खान भट्टे के पास बाइक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया। हादसे में घायल हुए दोनों युवकों की पहचान पहासू थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।
बाइक ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बाइक सवार दोनों युवक घायल
RELATED ARTICLES



