बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गांव नैथला हसनपुर निवासी युवा गौतम शर्मा अग्निवीर योजना के तहत अपनी सैन्य ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद पहली बार अपने घर पहुंचे तो पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गांववासियों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। गांव पहुंचने पर गौतम शर्मा का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और परिजन मौजूद रहे। लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि गौतम ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव और जिले का नाम रोशन किया है।
अग्निवीर गौतम शर्मा के गांव पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत, देशभक्ति के नारों से गूंजा नैथला हसनपुर
RELATED ARTICLES



