Monday, June 22, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरअपराध में लिप्त अपराधियों (Repeat Offender) की पहचान यक्ष ऐप के माध्यम...

अपराध में लिप्त अपराधियों (Repeat Offender) की पहचान यक्ष ऐप के माध्यम से है आसान


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि यक्ष ऐप वर्तमान समय में अपराधियों के डिजिटल प्रोफाइल, सत्यापन, निगरानी, सूचना संकलन एवं विश्लेषण का एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म बन चुका है। परिक्षेत्र मे विभिन्न आपराधिक घटनाओं का यक्ष ऐप के माध्यम से खुलासा किया गया है। जैसे- जनपद मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्रान्तर्गत कुटी चौराहा स्थित डिलीसियस बेकर्स पर हुए गोलीकांड मे संदिग्ध वाहन की सूचना यक्ष ऐप की SOS एवं Broadcast फीचर के माध्यम से प्रसारित की गयी उक्त अलर्ट के आधार पर थाना परीक्षितगढ के द्वारा किठौर बस स्टैण्ड पर वाहन को रोककर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा घटना मे प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस एवं ब्रेजा कार बरामद की गई । इसी तरह चोरी, लूट आदि की कई घटनाओं का यक्ष ऐप के माध्यम से सफल अनावरण किया गया है।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा यक्ष (Yaksh) ऐप के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली को पारंपरिक Preventive Policing से आगे बढ़ाकर Pro-Active Policing की दिशा में मजबूत करना है ।
पुलिस मुख्यालय द्वारा रेंज के समस्त जनपदों में विशेष अभियान संचालित कर हिस्ट्रीशीटरों के डाटा की शत-प्रतिशत शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर के संबंध में उपलब्ध सूचनाओं का भौतिक सत्यापन कर यक्ष ऐप में अपडेट किया जा रहा है। साथ ही पुलिस अधिकारियों को यक्ष ऐप के SOS एवं Broadcast फीचर का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे महत्वपूर्ण सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान, संदिग्ध गतिविधियों पर शीघ्र प्रतिक्रिया तथा अपराधियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
यक्ष ऐप को अधिक प्रभावशाली बनाए जाने को लेकर डीआईजी ने रेंज के पुलिस अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments