Saturday, November 7, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरअमरगढ़: आनंद हलवाई की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान...

अमरगढ़: आनंद हलवाई की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अमरगढ़ पुलिस चौकी के पास स्थित आनंद हलवाई की दुकान में देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग में तैयार मिठाइयों के साथ मिठाई बनाने के लिए रखा कच्चा माल भी पूरी तरह नष्ट हो गया।
बताया जा रहा है कि दुकान में रिफाइंड तेल, चीनी और अन्य खाद्य सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान रखा हुआ था। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदार को सामान बचाने का मौका तक नहीं मिला। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि दुकान अमरगढ़ पुलिस चौकी से महज कुछ कदमों की दूरी पर स्थित है। ऐसे में घटना के बाद पुलिस की रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह रही, इसकी जांच की जा रही है।
थाना अमरगढ़ चौकी प्रभारी पंकज चौधरी ने बताया कि दुकानदार की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments