बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना नगर में स्टेट हाईवे पर अनियंत्रित कार की टक्कर से पैदल जा रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को आनन-फानन में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, नगर निवासी शिवकुमार त्यागी शनिवार को स्टेट हाईवे के किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिवकुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए मेरठ ले गए। वहीं, घायल के पुत्र ने स्याना कोतवाली पहुंचकर कार चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। हादसे में शामिल कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
स्याना: अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर
RELATED ARTICLES


