बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मेरठ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया है कि नवरात्रों में मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत शासन एवं मुख्यालय के निर्देशानुसार महिला कल्याण एवं जागरूकता तथा महिला व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेंज सभी जनपदों में विशाल जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत ट्रैफिक रूल के पालन, साइबर ठगी के विरुद्ध तथा कुरीतियों के जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। महिलाओं के लिए पिंक समाधान दिवस आयोजित किए जाएंगे। स्टंटबाजों को बख्शा नहीं जाएगा।
मिशन शक्ति-6 के तहत जनपद में चलेगा जागरूकता अभियान
RELATED ARTICLES


