बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के नबीनगर गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 5 वर्षीय बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ट्यूबवेल की पानी की कुंडी में पड़ा मिला। मृतक बच्ची की पहचान नबीनगर निवासी आकिल की पुत्री तबस्सुम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे खाना खाने के बाद तबस्सुम अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजन बच्ची की तलाश में जुटे हुए थे। इसी दौरान खेतों में काम कर रहे एक व्यक्ति ने पड़ोस के ट्यूबवेल की पानी की कुंडी में बच्ची का शव पड़ा देखा। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जहांगीराबाद में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पानी की कुंडी में मिला शव
RELATED ARTICLES


