बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के ऊंचागांव क्षेत्र में दौलतपुर कलां से जहांगीराबाद मार्ग पर बाइक सवार गजेंद्र सिंह लोधी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि खानपुर क्षेत्र के गांव ढकरौली के रहने वाले 40 वर्षीय गजेन्द्र सिंह रविवार को बाइक से अनूपशहर क्षेत्र के गांव तोरई किसी निजी कार्य से गए थे। शाम लौटते समय गांव नरसेना के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस में घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
0
114
RELATED ARTICLES


