Tuesday, May 12, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर बड़ा खेल: 21 मिनट में 5500 रूपए लेकर...

ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर बड़ा खेल: 21 मिनट में 5500 रूपए लेकर “फेल” से “पास” कराने का आरोप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्टिंग सेंटर पर भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। शहबाजपुर दौलतपुर स्थित ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर पर आवेदकों को जानबूझकर फेल करने और फिर पैसे लेकर पास कराने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में सेंटर मैनेजर रमित सरदार समेत कई लोगों के खिलाफ थाना खुर्जा देहात में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोप है कि सेंटर पर लाइसेंस बनवाने पहुंचे अभ्यर्थियों को पहले तकनीकी खामियां बताकर फेल कर दिया जाता था। इसके बाद उन्हें पास कराने के नाम पर मोटी रकम की मांग की जाती थी।
शिकायत के अनुसार, एक अभ्यर्थी को पहले फेल घोषित किया गया, लेकिन महज 21 मिनट बाद ही 5500 रुपये लेने के बाद उसे पास कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम ने ड्राइविंग टेस्टिंग प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि सेंटर पर यह खेल लंबे समय से चल रहा था और कई आवेदकों से वसूली की जा चुकी है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर सेंटर मैनेजर रमित सरदार और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments