बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के एनएच-34 पर स्थित खाली प्लॉट में एक 25 वर्षीय युवक का शव मिला। शव देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में मृतक की पहचान रोहिंदा निवासी स्वालीन पुत्र शरीफ के रूप में हुई है। परिजनों ने मृतक के ससुरालजनों पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं सूचना पाकर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एनएच-34 पर खाली प्लॉट में मिला 25 वर्षीय युवक का शव
RELATED ARTICLES


