Thursday, October 15, 2026
HomeFeaturedCHOLA NEWS || चोला खबर12Kg विद्युत तार, 2Kg ताम्बे के तार व दो अवैध चाकू सहित...

12Kg विद्युत तार, 2Kg ताम्बे के तार व दो अवैध चाकू सहित दो शातिर चोर गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गांव नवादा जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 12 किलोग्राम एल्युमिनियम का तार, 2 किलोग्राम तांबे का तार व दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान अमन पुत्र चमन निवासी मौ उमर फारुख सरायधारी थाना कोतवाली नगर जनपद बुलंदशहर व अमन पुत्र फरीद निवासी मौ उमर फारुख सरायधारी थाना कोतवाली नगर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी गांव नवादा और बिरोड़ी ताजपुर के जंगल में ट्यूबवेल से केबल और तांबे का तार चोरी करने की घटना में शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments