Saturday, August 1, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरबुलंदशहर: 4 दिन से लापता 14 वर्षीय छात्र जयपुर में मिला, पुलिस...

बुलंदशहर: 4 दिन से लापता 14 वर्षीय छात्र जयपुर में मिला, पुलिस टीम लेने रवाना


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र से चार दिन पहले लापता हुए 14 वर्षीय छात्र लकी का सुराग राजस्थान के जयपुर में मिला है। सूचना मिलते ही औरंगाबाद पुलिस की टीम छात्र को सकुशल वापस लाने के लिए जयपुर रवाना हो गई है।
जानकारी के अनुसार, गांव पिपाला निवासी लकी अमर सिंह इंटर कॉलेज, लखावटी में कक्षा नौ का छात्र है। उसकी साइकिल खराब हो गई थी, जिस पर परिजनों ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर थाना औरंगाबाद में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस ने छात्र की तलाश के लिए कॉलेज और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन शुरुआती प्रयासों में कोई सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि जांच के दौरान छात्र के जयपुर में होने की जानकारी मिली है। पुलिस टीम उसे सकुशल वापस लाने के लिए रवाना हो चुकी है। छात्र के मिलने की खबर से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments