बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए शासन ने जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर (गांधी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज, करनपुर), समेत सूबे के 14 जिलों में नए ग्रामीण स्टेडियम और ओपन जिम निर्माण के लिए वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 को स्वीकृति प्रदान कर दी है। विशेष सचिव द्वारा महानिदेशक युवा कल्याण को पत्र भेजकर वित्तीय स्वीकृति के लिए संबंधित जिलों के डीएम व सीडीओ से प्रस्ताव लेकर भेजे जाने को निर्देशित किया है। विशेष सचिव कुमार विनीत द्वारा जारी पत्र के अनुसार कई जिलों के युवा कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीण स्टेडियम व ओपन जिम की मांग को लेकर प्रस्ताव भेजे गए हैं। प्रस्तावों में से इस वित्तीय वर्ष के लिए अभी 14 जिलों में ग्रामीण स्टेडियम को लेकर कार्ययोजना को हरी झंडी दिखा दी गई है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर सहित 14 जनपदों में खुलेंगे ग्रामीण स्टेडियम व ओपन जिम
बुलंदशहर सहित 14 जनपदों में खुलेंगे ग्रामीण स्टेडियम व ओपन जिम
0
16
RELATED ARTICLES


