बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के वार्ड नंबर-18 के हालात इतने खराब है कि यहां की नालिया कूड़े से अटी हुई है और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। बरसात के मौसम में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि सड़कों पर पानी भर जाता है। यहां के लोग जलभराव से होकर गुजरते हैं और गंदगी के कारण डेंगू व मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों को साफ कराया जाए और सड़कों की मरम्मत कराई जाए जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
सिकंदराबाद: वार्ड नंबर-18 में सड़कों पर जमा गंदा पानी, अधिकारी मौन
RELATED ARTICLES


