बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गांव मौसमगढ़ से 17 वर्षीय रोहित संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया है। परिजनों का आरोप है कि रोहित कथित तौर पर लड़की बनने की इच्छा के चलते घर से 50 हजार रूपए नकद और कुछ जेवरात लेकर चला गया।
परिजनों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब रोहित की मां खेत में चारा लेने गई थी। घर लौटने पर रोहित के साथ नकदी और जेवरात भी गायब मिले। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि रोहित शिवाली निवासी कलुआ नामक व्यक्ति के साथ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों की तलाश में जुटी है। रोहित की मां ने पुलिस से बेटे को सकुशल बरामद करने के साथ ही घर से ले जाए गए नकद और जेवरात वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
बुलंदशहर: लड़की बनने की चाह में 17 वर्षीय किशोर 50 हजार नकद और जेवरात लेकर फरार
RELATED ARTICLES


