बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में छात्रा चारु कश्यप का शनिवार को नम आंखों से अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चारु का शव अस्पताल से सीधे श्मशान घाट ले जाया गया, जहां परिवार के लोगों और रिश्तेदारों ने विधि-विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया। चारु कश्यप का अंतिम संस्कार बुलंदशहर स्थित भूतेश्वर मंदिर के पास किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से चारु को अंतिम विदाई दी।
गौरतलब है कि चारु कश्यप के लापता होने के बाद लगातार कई दिनों तक पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने उसकी तलाश में अभियान चलाया था। बाद में उसका शव काली नदी में जावली गांव के पास बरामद हुआ था।
बुलंदशहर: नम आंखों से छात्रा चारु कश्यप को अंतिम विदाई, भूतेश्वर मंदिर के पास हुआ अंतिम संस्कार
RELATED ARTICLES


