बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में वाल्मीकि पुल के निकट शुक्रवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति तत्काल ठप हो गई। दुर्घटना में घायल कार चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त लाइन का निरीक्षण किया।
आपको बता दें कि शनिवार सुबह एसडीओ दयाशंकर के निर्देशन में मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त पोल हटाकर नया बिजली का पोल स्थापित किया तथा लाइन शिफ्ट करने के बाद दोपहर में करीब 15 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। बिजली गुल रहने से क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरेलू कार्यों के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति और बिजली आधारित अन्य काम भी प्रभावित रहे।
अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकराई, 15 घंटे ठप रही सप्लाई
RELATED ARTICLES


