बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): यूपी एटीएस ने बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर से गुरुवार की रात दो संदिग्धों को आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह दोनों संदिग्ध देश विरोधी कार्य में संलिप्त थे। एटीएस की टीम दोनों संदिग्धों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि बुलंदशहर देहात क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी दोनों संदिग्ध मोहम्मद उमर व फैजान है। दोनों पर आरोप है कि बुलंदशहर में दहशत फैलाने के लिए उन्होंने पाकिस्तानी गैंगस्टर आबिद जट्ट और शहजाद भाटी के पोस्टर चिपकाए थे। दोनों संदिग्धों को इस काम के लिए 12 हजार रुपए दिए जाने थे। गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्ध सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टरों के संपर्क में थे। गैंगस्टरों ने इन दोनों संदिग्धों को आर्मी कैंट लखनऊ एवं एयरफोर्स स्टेशन बमरौली की रेकी करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इस काम के लिए 10 हजार रूपए दिए जाने थे।
आईए बताते है बुलंदशहर निवासी फैजान के बारे में
ग्रामीणों ने बताया कि फैजान का जन्म वर्ष 2005 में बुलंदशहर जिले के गांव अकबरपुर में हुआ था। गांव के परिषदीय स्कूल से फैजान ने कक्षा 8 तक पढ़ाई की। फैजान के पिता सलीमुद्दीन चाऊमीन का ठैला लगाते हैं। फैजान मजदूरी करता है। फैजान तीन भाई और दो बहन हैं जिसमें फैजान घर में सबसे छोटा है।
आईए बताते है बुलंदशहर निवासी मौ. उमर के बारे में
मौ. उमर बुलंदशहर देहात के गांव अकबरपुर का रहने वाला है। मदरसे में कुरान की पढ़ाई कर रहा है साथ ही एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। उम्र के पिता जुल्फिकार खेती बाड़ी और मजदूरी का कार्य करते हैं। उमर छह भाई और चार बहन है। मौ. उमर चार भाइयों से छोटा पांचवें नंबर पर है।
दोनों संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। फिलहाल यूपी एटीएस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल कर रही है।
बुलंदशहर: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्ध एटीएस ने दबोचे
RELATED ARTICLES



